Wednesday, 29 October, 2025
Breaking News

ईडी के दुरुपयोग और चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन खैरागढ़ में टायर जलाकर चक्का जाम, दो घंटे बाधित रहा यातायात

 

श्रेयांश सिंह : खैरागढ़ –

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को खैरागढ़ के टेम्पो चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर चक्का जाम किया और केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

टेम्पो चौक पर दो घंटे का चक्का जाम

चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू होकर 2 बजे तक चला, जिससे खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, अरुण भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विप्लव साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष का भाजपा सरकार पर निशाना

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने कहा,

“जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल बना हुआ है। विधानसभा सत्र के दौरान जब भूपेश बघेल घोटालों का खुलासा करने वाले थे, उसी दिन उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा सरकार किसानों और जनता की आवाज को दबा रही है। हम इस तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।”

  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट

विधायक यशोदा वर्मा ने बताई साजिश की बात

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा,

“जनता ने हमें उनकी आवाज उठाने के लिए चुना है, लेकिन भाजपा सरकार सच बोलने से रोकने के लिए हमें निलंबित कर देती है। जिस दिन भूपेश बघेल रायगढ़ की जंगल कटाई का मुद्दा उठाने वाले थे, उसी दिन ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया। चैतन्य एक किसान हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया गया है।”

बड़ी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाइयाँ बंद नहीं की गईं, तो पार्टी पूरे राज्य में व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About श्रेयांश सिंह - ब्यूरो चीफ ( के.सी.जी. )

मैं श्रेयांश सिंह, खैरागढ़ निवासी हूं। पत्रकारिता में मुझे 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में मैं के.सी.जी. (KCG) में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हूं। समाज से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाना और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य रहा है। जनहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता ने मुझे क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

Check Also

किसानों की समृद्धि ही राष्ट्र की शक्ति – आलोक चंद्र ठाकुर, खैरागढ़ में भाजपा की प्रेस वार्ता

Follow Us   श्रेयांश सिंह:खैरागढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.