Breaking News

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खैरागढ़ के यथार्थ सिंह को स्वर्ण पदक

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

26 देशों के पाँच हजार फोटोग्राफरों में टॉप-10 में चयन, ‘श्री फोटो सीरीज’ ने दिलाया पहला स्थान

श्रेयांश सिंह:मुंबई/खैरागढ़

आईपीएफ (पूर्व में भारत की फिल्म परियोजना) द्वारा 29–30 नवंबर 2025 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विश्व के 26 देशों के करीब पाँच हजार फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया। इस वैश्विक मुकाबले के ऑनलाइन सेगमेंट “50 हॉर्स फोटोग्राफी प्रतियोगिता” में छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ निवासी युवा फोटोग्राफर यथार्थ सिंह गहरवार ने देश–विदेश के हजारों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप-10 में स्थान बनाया।

मुंबई में हुए फाइनल राउंड में यथार्थ ने अपनी विशेष ‘श्री फोटो सीरीज’ प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

आईपीएफ एशिया और वैश्विक स्तर का सबसे बड़ा कंटेंट फेस्टिवल माना जाता है, जो पिछले 25 वर्षों से फिल्ममेकिंग, फोटोग्राफी और क्रिएटिव आर्ट्स के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता आ रहा है। इससे पहले भी यथार्थ को इसी संस्था द्वारा रजत पदक दिया जा चुका है।

  देवारीभांट में दूषित पानी से फैली बीमारी, 40 से ज्यादा ग्रामीण बीमार – विधायक ने पहुंचकर लिया हालात का जायजा

यथार्थ सिंह गहरवार, अधिवक्ता राजेंद्र सिंह गहरवार एवं नीता सिंह गहरवार (पूर्व अधिष्ठाता, नृत्य संकाय, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़) के पुत्र हैं। उन्होंने तिलक विद्यापीठ, पुणे से फोटोग्राफी में स्नातक किया है और वर्तमान में ए.ए.एफ.टी. विश्वविद्यालय, खरोरा (रायपुर) से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं।

उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्रवासियों, कला जगत के शिक्षकों, विद्यार्थियों और फोटोग्राफरों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About श्रेयांश सिंह - ब्यूरो चीफ ( के.सी.जी. )

मैं श्रेयांश सिंह, खैरागढ़ निवासी हूं। पत्रकारिता में मुझे 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में मैं के.सी.जी. (KCG) में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हूं। समाज से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाना और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य रहा है। जनहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता ने मुझे क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

Check Also

पात्र को हटाकर अपात्र को नियुक्त किया! आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा घोटाला, परियोजना अधिकारी पर गंभीर आरोप

Follow Us   WhatsApp Channel Join Now Telegram Channel Join Now छुईखदान आईसीडीएस परियोजना का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.