Breaking News

वनांचल के हाथीझोला में 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का भूमि पूजन सांसद संतोष पांडे की घोषणा पर होगा निर्माण, अब दूरस्थ गांव भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्रेयांश सिंह:खैरागढ़

बैगा बहुल वनांचल क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे हाथीझोला गांव में सांसद संतोष पांडे की घोषणा अनुसार 15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का रविवार को भूमि पूजन किया गया। गांव में पहली बार इस प्रकार का महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार ने कहा कि “सांसद संतोष पांडे इस गांव में पहुंचने वाले पहले सांसद हैं। उन्होंने वर्षों पुरानी मांग पर सामुदायिक भवन की घोषणा की थी। निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा और लोकार्पण के लिए सांसद जल्द ही पुनः गांव आएंगे।”

उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत इस वनांचल क्षेत्र में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य प्रगतिरत हैं। ताम्रकार ने कहा कि अब वे गांव भी विकास से जुड़ रहे हैं जो अब तक मुख्यधारा से दूर थे।

दूरस्थ क्षेत्रों में पहली बार बिजली पहुँची

सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सांसद संतोष पांडे के प्रयासों से कटेमा, लछना झिरिया जैसे गांवों में आजादी के 80 वर्ष बाद पहली बार बिजली पहुँची है। जनजातीय गौरव दिवस के तुरंत बाद यह क्षेत्र विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।”

  जीएसटी दरों में कटौती से व्यापार और ग्रामीण विकास को बढ़ावा, अतरिया में रैली और नाली निर्माण का भूमिपूजन

भाजपा के वरिष्ठ नेता निजाम सिंह मंडावी ने बताया कि सरकार इस क्षेत्र को लगातार प्राथमिकता दे रही है जिससे दूरदराज के गांव योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शत्रुघन साहू, बैगा समाज के मुड़ादार, समाज प्रमुख जीवन मेरावी, भाजपा नेता प्रकाश जंघेल, रमेश जंघेल, संतोष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कल्लेपानी में सीसी रोड का भूमि पूजन

इसी दौरान हाथीझोला के समीप स्थित कल्लेपानी में जिला पंचायत सदस्य हेमलता मंडावी की निधि से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन भी किया गया।

वनांचल के इन क्षेत्रों में शुरू हुए विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में खुशी और आशा का माहौल है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About श्रेयांश सिंह - ब्यूरो चीफ ( के.सी.जी. )

मैं श्रेयांश सिंह, खैरागढ़ निवासी हूं। पत्रकारिता में मुझे 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में मैं के.सी.जी. (KCG) में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हूं। समाज से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाना और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य रहा है। जनहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता ने मुझे क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

Check Also

मण्डला में एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने खिलाड़ियों को दी खेलभावना की सीख

  Follow Us   श्रेयांश सिंह:खैरागढ़ ग्राम पंचायत मण्डला में मंगलवार को एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.