श्रेयांश सिंह:खैरागढ़
शहर के असहाय और बेसहारा बुजुर्गों के लिए विद्या वृद्ध आश्रम ‘अपना घर’, दाऊचौरा, खैरागढ़ एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आया है। यह वृद्ध आश्रम उन बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन दे रहा है जिनका इस दुनिया में कोई सहारा नहीं है।
आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए समाजसेवी लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
निस्वार्थ सेवा समिति खैरागढ़ द्वारा आज शाम जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण किया गया। सुबह समिति के सदस्यों ने वृद्धाश्रम (अपना घर) जाकर बुजुर्गों को बिस्किट , केला, सब और अन्य सामग्री वितरित की। समिति का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाना और सेवा के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाना है।
₹1100 में करवा सकते हैं भोजन
विद्या वृद्ध आश्रम की ओर से बताया गया कि कोई भी व्यक्ति महज ₹1100 शुल्क देकर सुबह या शाम का भोजन वहां मौजूद बुजुर्गों को करवा सकता है। भोजन स्वयं बनवाकर उन्हें खिला और परोस भी सकता है और भोजन वही के मेस मे तैयार करा सकते है
जरूरत का सामान दान करने की अपील
वृद्ध आश्रम प्रबंधन ने शहरवासियों और समाजसेवियों से अपील की है कि यदि किसी के पास नया या पुराना कूलर, पंखा, हो दे सकता है और मदद मे तौलिए, दवाईयां किसी भी तरह की जरूरत का सामान हो, तो उसे वृद्ध आश्रम में दान कर सकते हैं। यह सामान सीधे बुजुर्गों की सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
बेसहारा बुजुर्गों के लिए सुरक्षित ठिकाना
यदि किसी गांव या वार्ड में कोई ऐसा बुजुर्ग हो जिसका कोई सहारा नहीं है, तो उसे विद्या वृद्ध आश्रम ‘अपना घर’ में रखा जा सकता है। यहां उन्हें न केवल छत और भो एमएलजन की सुविधा मिलेगी, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी की जाएगी।
वृद्ध आश्रम अपना घर
स्थान: अवंतीबाई हाई स्कूल के सामने, दाऊचौरा, खैरागढ़
संपर्क नंबर: 9098972721
Live Cricket Info
CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!





