श्रेयांश सिंह / खैरागढ़ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के शनि मंदिर के पीछे बहने वाली पिपरिया नदी में “निर्मल त्रिवेणी अभियान” के तहत एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पालिका की टीम, कर्मचारियों व स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
🌿 प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा का संदेश
अभियान का उद्देश्य न केवल आमनेर नदी की सफाई करना था, बल्कि समाज को यह जागरूक संदेश देना भी था कि “प्रकृति से प्रेम ही पर्यावरण संरक्षण की सबसे पहली शर्त है।” नदी के किनारे जमी गंदगी, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्टों को हटाकर जल स्रोत को स्वच्छ व सुरक्षित बनाया गया।
👥 सामूहिक सहभागिता की मिसाल
इस अभियान में नगर पालिका के अधिकारी, सफाई कर्मचारी और स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर भाग लिया। सभी ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी अवगत कराया।
Live Cricket Info