श्रेयांश सिंह:खैरागढ़ –
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने खैरागढ़ की भाजपा महिला नेता नीलिमा गोस्वामी को पत्र लिखकर उनके संगठनात्मक कार्यों और समर्पण की सराहना की है। तावड़े ने पत्र में लिखा कि भाजपा को सशक्त बनाने में नारी शक्ति का योगदान हमेशा ही अनुकरणीय और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि नीलिमा गोस्वामी ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को भाजपा से जोड़ने के कार्य में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
तावड़े ने पत्र में नीलिमा गोस्वामी के बिहार प्रवास का जिक्र करते हुए लिखा कि सात दिनों तक घर-परिवार छोड़कर उन्होंने बिहार में लखपति दीदियों, जीविका दीदियों, विभिन्न लाभार्थी बहनों और पंचायत प्रतिनिधि बहनों से संवाद कर उन्हें संगठन के उद्देश्यों से जोड़ने का जो कार्य किया, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नीलिमा जैसी आत्मनिर्भर और समर्पित बहनों की उपस्थिति भाजपा संगठन को निरंतर शक्ति और ऊर्जा प्रदान कर रही है।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को अंत्योदय के संकल्प को साकार करने तथा जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीलिमा गोस्वामी द्वारा महिला हितों को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जो सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है, वह संगठन की मजबूती में अहम योगदान दे रही है।
विनोद तावड़े ने पत्र में कहा कि एनडीए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में नीलिमा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली रही है। उन्होंने संगठन की ओर से नीलिमा के समर्पण और कार्यशैली पर गर्व व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनका सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।
Live Cricket Info