श्रेयांश सिंह / खैरागढ़ – क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खैरागढ़-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर ग्राम पेंड्रीकला के पास सामने आया, जहां दो बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शिकारीटोला निवासी हेमंत वर्मा अपनी बाइक से राजनांदगांव जा रहा था, वहीं दूसरी दिशा से राजनांदगांव से लौट रहे ग्राम कानिमेरा निवासी हेमंत यादव की बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलो को खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया।
सिविल अस्पताल चिकित्सक डॉ. पंकज वैष्णव ने बताया कि हेमंत वर्मा के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं दूसरे बाइक सवार हेमंत यादव को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में जारी है।
स्थानीय लोगों की मानें तो उक्त मार्ग पर दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं और दुर्घटना स्थल के आसपास सड़क की हालत भी ठीक नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुधारने और गति नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय किए जाने की मांग की है।
इस तरह की घटनाएं यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा पर अब और गंभीरता से ध्यान देना होगा।
Live Cricket Info
CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!

