श्रेयांश सिंह:खैरागढ़
जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। निर्देशों के बाद राजस्व, खाद्य, कृषि उपज मंडी सहित सभी संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें लगातार जांच और छापेमारी कर रही हैं। उद्देश्य यह है कि जिले में धान खरीदी केवल पात्र और वास्तविक किसानों से ही उनके तय रकबे के आधार पर हो सके।
1 दिसंबर तक की कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से कुल 971 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 19 लाख 42 हजार रुपये से अधिक है।
1 दिसंबर को की गई छापेमारी में कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों और गोदामों से धान बरामद हुआ। इसमें गोकना के भोज राम साहू के फॉर्म से 12 क्विंटल, खत्री ट्रेडर्स के गोदाम से 40.80 क्विंटल, गुरुदेव ट्रेडर्स खैरागढ़ से 50 क्विंटल, जैन कुंदन कमलेश फॉर्म से 31 क्विंटल, सम्यक ट्रेडर्स से 80 क्विंटल, अशोक कुमार जंघेल गंडई से 30 क्विंटल और चंदन मल सुगमचंद जैन गंडई से 51 क्विंटल धान शामिल है।
समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान भी टीमों ने बड़ी मात्रा में अवैध धान पकड़ा है।
14 नवंबर: 120.10 क्विंटल
21 नवंबर: 289.4 क्विंटल
22 नवंबर: 96 क्विंटल
23 नवंबर: 70 क्विंटल
26 नवंबर: 56 क्विंटल
27 नवंबर: 44 क्विंटल
प्रशासन ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध खरीदी-बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Live Cricket Info
CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!



