Wednesday, 30 July, 2025
Breaking News

दनिया-उदयपुर-छुईखदान मार्ग: किसानों के लिए 10 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा स्वीकृत

जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की पहल से बजट में मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ महतारी/खैरागढ़ –

दनिया-उदयपुर-छुईखदान मार्ग निर्माण से प्रभावित किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शासन द्वारा 96 किसानों को मुआवजा देने हेतु 4.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इससे पहले 86 किसानों को पहले ही 5.90 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया जा चुका है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की सक्रिय पहल और निरंतर प्रयासों से यह स्वीकृति संभव हो सकी है। किसानों को उनके हक का मुआवजा दिलाने को लेकर भाजपा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी यह मुद्दा जोरशोर से उठाया था।

इस योजना के तहत कुल 11 गाँवों के 131 किसानों के लिए मुआवजा अवार्ड पारित किया गया है। अब तक 86 किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जबकि 9 किसानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी है। साथ ही, 32 किसानों की वैधता बढ़ाने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल से वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है और अब उन्हें आर्थिक संबल मिल सकेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

About SuperAdmin

Check Also

ग्राम पंचायतों में भंडार क्रय नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

Follow Us 2022 के संशोधित आदेशों का नहीं हो रहा पालन, पारदर्शिता पर उठे सवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.