श्रेयांश सिंह:खैरागढ़
मिशन संडे विवाद को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच जिला और ब्लॉक कांग्रेस संगठन ने सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष साफ किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल ही में डॉ. समीर रजक (एम.डी. प्रसूति विशेषज्ञ) से जुड़े मामले में कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया ग्रुपों में भ्रामक और तोड़-मरोड़कर पेश की गई जानकारी प्रकाशित की गई। इसमें आरोप लगाया गया कि कांग्रेस नेताओं ने एक निजी अस्पताल को लाभ पहुंचाने के लिए सांठगांठ कर डॉ. रजक को इस्तीफा देने पर मजबूर किया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि “मिशन संडे” नामक संस्था से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से जनसेवा, त्याग, तपस्या और बलिदान का रहा है, न कि अवैध वसूली या ब्लैकमेलिंग से जुड़ा।
नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति निजी संस्था बनाकर कांग्रेस का नाम या झंडे का इस्तेमाल कर भय दिखाकर वसूली करता है, तो यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। पार्टी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति—चाहे वह बड़ा पदाधिकारी ही क्यों न हो—को तत्काल संगठन से बाहर कर दिया जाएगा।
प्रेस वार्ता में नेताओं ने अपील की कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी संस्थाओं और गतिविधियों से दूर रहें जो पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा,
हमारी पार्टी अपने उच्च आदर्शों और छवि को धूमिल नहीं होने देगी। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, शहर ब्लॉक अध्यक्ष भीखम चंद छाजेड, आकाश दीप सिंह गोल्डी, कोमल साहू, रामकुमार पटेल, सज्जाक खान, नित्य शरण सिंह, राजा सोलंकी, पुरसोत्तम वर्मा, दिलीप लहरे, दया राम पटेल, भीगगेश यादव, सुरेन्द्र सिंह सेंगर, चंद्रेश यदु, तेजराम वर्मा और रानू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Live Cricket Info
CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!






