Breaking News

गणेशोत्सव पर ग्राम बोरी में कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत, शताक्षी सिंह रहीं मुख्य अतिथि

श्रेयांश सिंह:खैरागढ़/जालबांधा –

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम बोरी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।  विघ्नहर्ता गणेश जी की आरती के बाद टॉस की प्रक्रिया शताक्षी सिंह के  द्वारा पूर्ण कराई गई, जिसके साथ ही प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में ग्राम के युवा और महिला मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस दौरान शताक्षी सिंह ने अपने उद्बोधन में खेलों के महत्व, युवाओं की भागीदारी और ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं के विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

इसके बाद उन्होंने ग्राम बोरी का भ्रमण कर वहां की कच्ची सड़कों और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर ग्रामवासियों ने गली कांक्रीटीकरण, पेयजल व्यवस्था और सफाई जैसी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

शताक्षी सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि ग्रामवासियों की हर समस्या का त्वरित समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी और वे हर छोटी-बड़ी समस्या में ग्रामीणों के साथ खड़ी रहेंगी।

  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी

इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About श्रेयांश सिंह - ब्यूरो चीफ ( के.सी.जी. )

मैं श्रेयांश सिंह, खैरागढ़ निवासी हूं। पत्रकारिता में मुझे 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में मैं के.सी.जी. (KCG) में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हूं। समाज से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाना और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य रहा है। जनहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता ने मुझे क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

Check Also

खैरागढ़ की शिक्षिका डॉ. पद्मा साहू राज्यपाल शिक्षक सम्मान 2025-26 के लिए चयनित

    Follow Us           श्रेयांश सिंह खैरागढ़ शिक्षक दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.