Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का नीलिमा गोस्वामी को पत्र, बिहार प्रवास में किए गए संगठनात्मक कार्यों की सराहना

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

 

 

 

श्रेयांश सिंह:खैरागढ़ –

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने खैरागढ़ की भाजपा महिला नेता नीलिमा गोस्वामी को पत्र लिखकर उनके संगठनात्मक कार्यों और समर्पण की सराहना की है। तावड़े ने पत्र में लिखा कि भाजपा को सशक्त बनाने में नारी शक्ति का योगदान हमेशा ही अनुकरणीय और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि नीलिमा गोस्वामी ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को भाजपा से जोड़ने के कार्य में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

 

 

 

 

तावड़े ने पत्र में नीलिमा गोस्वामी के बिहार प्रवास का जिक्र करते हुए लिखा कि सात दिनों तक घर-परिवार छोड़कर उन्होंने बिहार में लखपति दीदियों, जीविका दीदियों, विभिन्न लाभार्थी बहनों और पंचायत प्रतिनिधि बहनों से संवाद कर उन्हें संगठन के उद्देश्यों से जोड़ने का जो कार्य किया, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नीलिमा जैसी आत्मनिर्भर और समर्पित बहनों की उपस्थिति भाजपा संगठन को निरंतर शक्ति और ऊर्जा प्रदान कर रही है।

 

 

 

 

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को अंत्योदय के संकल्प को साकार करने तथा जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीलिमा गोस्वामी द्वारा महिला हितों को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जो सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है, वह संगठन की मजबूती में अहम योगदान दे रही है।

  शराबी प्रधानपाठक पर कार्रवाई, कलेक्टर के दखल के बाद शिक्षा विभाग ने किया निलंबन

 

 

 

 

 

विनोद तावड़े ने पत्र में कहा कि एनडीए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में नीलिमा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली रही है। उन्होंने संगठन की ओर से नीलिमा के समर्पण और कार्यशैली पर गर्व व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनका सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।

 

 

 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About श्रेयांश सिंह - ब्यूरो चीफ ( के.सी.जी. )

मैं श्रेयांश सिंह, खैरागढ़ निवासी हूं। पत्रकारिता में मुझे 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में मैं के.सी.जी. (KCG) में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हूं। समाज से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाना और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य रहा है। जनहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता ने मुझे क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

Check Also

गणेशोत्सव पर ग्राम बोरी में कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत, शताक्षी सिंह रहीं मुख्य अतिथि

श्रेयांश सिंह:खैरागढ़/जालबांधा – Follow Us गणेशोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम बोरी में आयोजित कबड्डी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.