Breaking News

खैरागढ़ में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन, देशभक्ति के साथ लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

श्रेयांश सिंह खैरागढ़ –

स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राजा फतेह सिंह खेल मैदान में स्वतंत्रता दौड़ 2025 का आयोजन किया गया। यह दौड़ जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम की शुरुआत में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को नशामुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा समाज को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए सभी को इसके खिलाफ काम करना चाहिए।

इसके बाद कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। बच्चे, युवा और अधिकारी तिरंगा लेकर दौड़े, जिससे शहर में देशभक्ति का माहौल बन गया। दौड़ अस्पताल चौक, गोलबाजार, जय स्तंभ चौक से होते हुए फिर से फतेह मैदान में समाप्त हुई।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल खुशी मनाने का दिन नहीं है, बल्कि देश के लिए कुछ करने का संकल्प लेने का अवसर है। सभी ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

  मिशन संडे और स्वच्छता दीदियों का श्रम संगम: नगर में स्वच्छता व जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About श्रेयांश सिंह - ब्यूरो चीफ ( के.सी.जी. )

मैं श्रेयांश सिंह, खैरागढ़ निवासी हूं। पत्रकारिता में मुझे 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में मैं के.सी.जी. (KCG) में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हूं। समाज से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाना और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य रहा है। जनहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता ने मुझे क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

Check Also

ज्वेलरी शॉप में चोरी का खुलासा: पुलिस ने एक आरोपी और अपचारी बालक को किया गिरफ्तार

Follow Us छुईखदान में 6 लाख की चांदी के जेवरात की चोरी, पुलिस ने शत-प्रतिशत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.