श्रेयांश सिंह:खैरागढ़ –
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बुधवार को विकास की नई दिशा की ओर बढ़ा, जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 611 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने पिपरिया में नए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा कार्यालय को बताया “स्वच्छता का मंदिर”
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा कार्यालय को मंदिर की तरह स्वच्छ और सुसज्जित रखा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचाने की अपील की, ताकि कोई भी व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास करती है।
डॉ. रमन सिंह ने भरी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की विजय सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अब जिला तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने रखी महत्वपूर्ण मांगें
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष खैरागढ़ में ऑडिटोरियम, मुढ़ीपार में कॉलेज, छुईखदान में पान अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, नवोदय विद्यालय और छुईखदान में पानी टंकी निर्माण के साथ पैलीमेटा क्षेत्र को पर्यटन स्थल के लिए विकसित करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री साय ने खैरागढ़ में 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम, छुईखदान में 50 लाख की लागत से पानी टंकी सहित पैलीमेटा क्षेत्र को पर्यटन स्थल की घोषणा की और मुढ़ीपार कॉलेज को अगले बजट में शामिल करने की बात कही।
सड़क और अन्य परियोजनाओं की शुरुआत जल्द
सांसद संतोष पांडे ने बताया कि रजेगांव से (कुम्हारी) रायपुर तक खैरागढ़ मार्ग पर जल्द काम शुरू होगा। साथ ही राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी पदाधिकारियो की मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक यशोदा निलांबर वर्मा, विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, सचिन सिंह बघेल, कोमल जंघेल, डॉ बिशेषर साहू, घम्मन साहू, गिरजा चंद्राकर, डॉ राजेश्री त्रिपाठी, पुष्पा वर्मा, लखन साहू, राजू जंघेल, समेत अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व केसीजी जिले से जनमानस की बड़ी उपस्थित रही।
Live Cricket Info
 CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!
CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!
 



 
 
 
 
 


 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
