दरभंगा में पीएम मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश
श्रेयांश सिंह:खैरागढ –
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने नगर के राजीव चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की और कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया।
युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज भारत के गौरव और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। देश का हर नागरिक उनके नेतृत्व पर गर्व करता है। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कथित तौर पर असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करना निंदनीय है। भाजयुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आगे भी ऐसी टिप्पणियां की गईं, तो कांग्रेस को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
आयश सिंह (बोनी) का बयान
जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) ने कहा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को नई पहचान और वैश्विक सम्मान दिलाया है। उन पर की गई अपमानजनक टिप्पणी सिर्फ प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। भाजयुमो चुप बैठने वाला नहीं है, राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को इस तरह की हरकतों के लिए माफी मांगनी होगी।”
सड़क पर दिखा युवाओं का आक्रोश
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का गुस्सा साफ झलक रहा था। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारे लगे। युवाओं ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल
पुतला दहन में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी), आलोक श्रीवास, नीलिमा गोस्वामी, शशांक ताम्रकार, लाल शौर्यादित्य सिंह, प्रेम सागर गुप्ता, ऋषभ सिंह बघेल, मंजीत सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, अर्जुन क्षत्रिय, चंदू वर्मा, आकेश बर्मन, डोरेलाल साहू, अनीश सिंह, शशांक साहू, ओमप्रकाश साहू, राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, हर्षदीप सिंह, शिवाश बहादुर, पवन सिंह, श्याम सुंदर साहू, जय प्रकाश साहू, नीलम राजपूत, वंदना ताड़ेकर, हर्षवर्धन वर्मा, राजेश देवांगन, रूपेंद्र देवांगन, भीष्म वर्मा, अजेन दशहरिया, जागेश्वर जांघेल, आकाश सिंह, योगेंद्र साहू, अजय वर्मा, मनीष ढीमर, गिरधारी दुबे सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर विरोध जारी रहेगा।
Live Cricket Info
CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!



