श्रेयांश सिंह:खैरागढ़
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर खैरागढ़ में यूनिटी मार्च पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से निकाली गई पदयात्रा अटल गार्डन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, अम्बेडकर चौक, जय स्तंभ चौक, बख्शी मार्ग, इतवारी बाजार एवं अमलीपारा होते हुए प्राथमिक शाला धनेली तक संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल गार्डन में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर एकता का संदेश प्रसारित किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया।
मार्च के दौरान देशभक्ति का माहौल
पूरे मार्ग में स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से वातावरण गुंजायमान किया। समाज, व्यापारी संघ और संस्थाओं ने सरदार पटेल के विशेष रथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
स्वदेशी वस्तुओं, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद के स्टॉल लगाए गए। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग ने विशेष प्रबंध किए थे।
समापन समारोह
समापन स्थल धनेली में सांसद संतोष पांडेय ने सभी नागरिकों को सरदार पटेल की 150वीं जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है और यही भावना युवाओं को आगे बढ़ाती है।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि यूनिटी मार्च सामाजिक समानता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, संस्थाओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
मार्च में उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारी
संतोष पांडेय (सांसद), इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल (कलेक्टर), प्रियंका ताम्रकार (जिला पंचायत अध्यक्ष), विक्रांत सिंह (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), कोमल जंघेल (पूर्व विधायक), गिरजा चंद्राकर (नगरपालिका अध्यक्ष), भागवत शरण सिंह (सांसद प्रतिनिधि), खम्मन ताम्रकार ललित चोपड़ा (जिला पंचायत सदस्य), दिनेश साहू (जिला पंचायत सदस्य), भुनेश्वरी जीवन देवांगन (जिला पंचायत सदस्य), अरुणा सिंह बनाफर (जिला पंचायत सदस्य), घम्मन साहू (पूर्व जिला पंचायत सभापति), बिशेसर साहू (वरिष्ठ समाजसेवी), नवनीत जैन, पुष्पा वर्मा (जनपद पंचायत अध्यक्ष), शैलेन्द्र त्रिपाठी (अध्यक्ष प्रतिनिधि), प्रकाश वर्मा, लखन साहू (जनपद उपाध्यक्ष), राजू जंघेल, भावेश कोचर, टी.के. चंदेल, शशांक ताम्रकार, आयश सिंह बोनी, विनय देवांगन, सुमित टांडिया, गोरेलाल वर्मा, जैनेंद्र जंघेल, अजय जैन, जीवन देवांगन, निजाम मंडावी, बिशेसर साहू, टीलेश्वर साहू, शैलेन्द्र मिश्रा, नीलिमा गोस्वामी, सुरेंद्र कुमार ठाकुर (अपर कलेक्टर), नितेश गौतम (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), सुमन राज (संयुक्त कलेक्टर), टंकेश्वर प्रसाद साहू (एसडीएम खैरागढ़), रेणुका रात्रे (डिप्टी कलेक्टर), पूजा पींचा (डिप्टी कलेक्टर), लालजी द्विवेदी (जिला शिक्षा अधिकारी), हिमांशु गुप्ता (सीईओ), दीवान (ईई), सचिन उत्तरवार, सुक्रांत साहू, संध्या बंजारे, प्रदीप भोले, कोमल ठाकुर (मुख्य नगरपालिका अधिकारी, खैरागढ़), आशीष शर्मा (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी), कन्हैया पटेल
विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी,संगठन एवं संस्थाएंमेरा युवा भारत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, निर्मल त्रिवेणी, आत्मनिर्भर खैरागढ़, इकरा फाउंडेशन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट–गाइड्स, स्वयंसेवी संस्थाएं
कार्यक्रम में जिले भर से जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली छात्र–छात्राएँ, कॉलेज विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
Live Cricket Info
CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!






