Breaking News

महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रहीं: विक्रांत सिंह

छत्तीसगढ़ महतारी/खैरागढ़ – छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त विष्णुदेव साय सरकार ने जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में डिबीटी के माध्यम से 1-1 हजार रुपए भेजा गया है। केसीजी जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है।महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है। उन्होंने योजना के अंतर्गत मिल चुकी 15 किश्त की राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित सभी केबिनेट मंत्रियों का आभार जताया है। विक्रांत सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा ने ही किया है। जन धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। 3100 रुपए में धान खरीदी कर किसानों को उनके फसल का उचित दाम दिलाया। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। जो महिलाएं इस योजना के पात्र हितग्राही हैं उन्हें हर महीने महतारी वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इस योजना से महिलाओं को बहुत लाभ हो रहा है। इससे उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक माह पैसे मिल रहें है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About SuperAdmin

Check Also

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अटल आवास योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण

Follow Us सौंपी सपनों के घर की चाबी और सम्मानजनक जीवन       WhatsApp …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.