Wednesday, 12 February, 2025
Plasfy-GraphicsDesigner

भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर डॉ बिशेषर साहू को माला पहनाकर विक्रांत ने दी बधाई

 

Oplus_131072

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खैरागढ़ – भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश भाजपा संगठन ने लगभग छत्तीसगढ़ में आखिरकार बीजेपी संगठन के लगभग सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी। जहां बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। दिल्ली में बीजेपी हाई कमान की बैठक में मंथन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजेपी जिलाध्यक्षों की बंद लिफाफे में नाम तय कर दिल्ली से भेज दिए गए हैं। अब संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव पर्वेक्षक चुनाव अधिकारी हर जिले व में जाकर जिलाध्यक्ष को उनको मिलने वाली नई जिम्मेदारी के बारे में सूचना देकर लिफाफा खोल रहे हैं। केसीजी जिले की बात करें तो भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता डॉ बिशेषर साहू के नाम पर संगठन ने अंतिम मुहर लगा दी है श्री साहू के जिलाध्यक्ष बनने से केसीजी जिले से उनके सभी शुभचिंतको द्वारा बधाई दिया जा रहा है इसी कड़ी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ बिशेषर साहू सहित पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू सहित भाजपाई राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के निवास पहुँचे जहां श्री सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ बिशेषर साहू को फूलमाला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दिया साथ ही कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां साधारण कार्यकर्ता बूथ से लेकर उच्चतम पद तक पहुंच कर स्थापित हो सकता है, उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ को पार्टी के विस्तार के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है व पार्टी के विचारधारा व रीति नीति के अनुसार निष्ठावान होकर सतत कार्य करते रहना है नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ बिशेसर साहू ने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व समेत सभी संगठन के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ। जिन्होंने मुझे जिला भाजपा अध्यक्ष बनाया। भाजपा में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व का विषय है, आगे संगठन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उस पर पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा और सभी कार्यकताओं के साथ मिलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने भी सम्बोधित किया इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर, दिनेश वर्मा, भावेश कोचर, शत्रुहन साहू, आनंद पटेल, गोरेलाल वर्मा, देवकुमार सेन, विनय देवांगन, विकेश गुप्ता, प्रकाश सिंह, आनंद सिन्हा, नंद चन्द्राकर, नीलिमा गोस्वामी, कीर्ति वर्मा, ज्योति वर्मा, रूपेंद्र रजक, कमलेश कोठले, चन्दू वर्मा, आयश सिंह, दिलेश्वर यदु, मुकेश वर्मा, अवध वर्मा, भुवन वर्मा सहित भाजपाई उपस्थित थे।

 

 

About YK Sahu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *