खैरागढ़ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नगरवासियों ने दी उपस्थिति
श्रेयांश सिंह / खैरागढ़ – आज खैरागढ़ नगर में स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान से ओतप्रोत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगरवासियों और गणमान्य नागरिकों ने स्व. राजा साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे दुर्गा चौक स्थित राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।
इसके उपरांत सुबह 9:30 बजे शिव मंदिर परिसर स्थित राजा देवव्रत सिंह जी की समाधि स्थल पर पूजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान परिजनों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने उनकी विचारशीलता, सरलता और जनसेवा भावना को स्मरण किया।
10 बजे दाऊचौरा स्थित शीतला माता मंदिर एवं दाऊ साहब के मंदिर में पूजा-अर्चना की गई, जहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का समापन खैरागढ़ सिविल अस्पताल में फल वितरण के साथ हुआ, जहाँ 10:30 बजे मरीजों को फल वितरित कर सेवा और समर्पण की भावना को साकार किया गया।
स्व. राजा देवव्रत सिंह की स्मृति में आयोजित यह संपूर्ण कार्यक्रम न केवल का प्रतीक रहा, बल्कि समाज सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को भी सशक्त करता रहा।
Live Cricket Info