Breaking News

खैरागढ़ में ट्रैफिक समस्या बढ़ी, ABVP ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

 

श्रेयांश सिंह:खैरागढ़

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर ABVP इकाई खैरागढ़ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बताया कि इतवारी बाजार से नए बस स्टैंड तक की सड़क पर नगर पालिका, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल होने की वजह से हर दिन जाम जैसी स्थिति बनती है। इससे आम लोगों, विद्यार्थियों और मरीजों को काफी परेशानी होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्कूलों के लगने और छूटने के समय डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल और सिविल लाइन दुर्गा चौक के आसपास भारी भीड़ हो जाती है, जिससे ट्रैफिक बार-बार रुक जाता है और दुर्घटना का खतरा रहता है।

इतवारी बाजार की बक्लीमार्ग सड़क पर रोजाना भारी वाहन आने से रास्ता अक्सर बाधित रहता है। कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की कमी और गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण स्थिति और बिगड़ जाती है।

ABVP ने मांग की है कि—

  • प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए।
  • नो-पार्किंग क्षेत्रों में कड़ी कार्रवाई हो।
  • स्कूल और बाजार क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जाए।
  • मुख्य स्थानों पर मार्ग संकेतक लगाए जाएं।

ABVP नगर सहमंत्री हर्ष वर्मा , गुलशन एवं साथी ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की अपील की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About श्रेयांश सिंह - ब्यूरो चीफ ( के.सी.जी. )

मैं श्रेयांश सिंह, खैरागढ़ निवासी हूं। पत्रकारिता में मुझे 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में मैं के.सी.जी. (KCG) में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हूं। समाज से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाना और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य रहा है। जनहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता ने मुझे क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

Check Also

मण्डला में एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने खिलाड़ियों को दी खेलभावना की सीख

  Follow Us   श्रेयांश सिंह:खैरागढ़ ग्राम पंचायत मण्डला में मंगलवार को एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.