Breaking News

किसानों की समृद्धि ही राष्ट्र की शक्ति – आलोक चंद्र ठाकुर, खैरागढ़ में भाजपा की प्रेस वार्ता

 

श्रेयांश सिंह:खैरागढ़

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ पहुँचे। उनके आगमन पर ठेलकाडीह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे, जहाँ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नारेबाजी और पुष्पहारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही राष्ट्र की शक्ति है। डबल इंजन की सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी हर कार्यकर्ता को गाँव-गाँव तक पहुँचाना चाहिए।

बुधवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार जैसी योजनाएँ सीधे किसानों को लाभ पहुँचा रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देश पर वे पूरे प्रदेश में प्रवास कर किसानों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

  बिजली दरों में वृद्धि पर गरमाया सियासी पारा मनराखन देवांगन का सरकार पर तीखा हमला - जनता को राहत नहीं, बोझ मिला

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, घम्मन साहू,नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About श्रेयांश सिंह - ब्यूरो चीफ ( के.सी.जी. )

मैं श्रेयांश सिंह, खैरागढ़ निवासी हूं। पत्रकारिता में मुझे 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में मैं के.सी.जी. (KCG) में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हूं। समाज से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाना और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य रहा है। जनहित के प्रति मेरी प्रतिबद्धता ने मुझे क्षेत्र में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

Check Also

खैरागढ़ में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, मोदी के सुशासन पर जनता का भरोसा

Follow Us   WhatsApp Channel Join Now Telegram Channel Join Now श्रेयांश सिंह:खैरागढ़ बिहार विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.