श्रेयांश सिंह / खैरागढ़ –
जिला केसीजी पुलिस टीम ने नशे के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम धनेली नाला के आगे, खैरागढ़-दुर्ग रोड पर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में तारण साहू पिता अर्जुन साहू, निवासी मदराकुही, तथा कबीर बंजारे पिता कमलेश बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रेंगाकठेरा, थाना खैरागढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपी बिक्री हेतु गांजा का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 11 किलो 996 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 है, तथा परिवहन में प्रयुक्त यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल (CG 07 CV 3327) बरामद की है।
कुल जब्त मशरूका लगभग ₹2,60,000 का है। आरोपियों के खिलाफ थाना खैरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाएगा।
Was this article helpful?
YesNo