श्रेयांश सिंह:रायपुर/खैरागढ़
प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित विशेष SIR (Special Intensive Training) कार्यक्रम में खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले से मनराखन देवांगन ने जिला प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। यह प्रशिक्षण विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के मार्गदर्शन और जिला कांग्रेस संगठन के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया, जबकि प्रशिक्षण सत्रों का संचालन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव विनोद वर्मा और वरिष्ठ नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने किया। प्रशिक्षकों ने बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, मतदाता संपर्क और कार्यकर्ता सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
सत्र में यह स्पष्ट किया गया कि आगामी चुनावों में बीएलए (Booth Level Agent) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। प्रत्येक बीएलए को बूथ-टू-बूथ और घर-घर संपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को मतदाताओं तक पहुँचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही एक घर–एक बीएलओ की अवधारणा पर कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति भी बताई गई।
जिला प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने बताया कि जल्द ही जिले के सभी बीएलए के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे अपने-अपने बूथों पर अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें। पूरे दिन चले इस प्रशिक्षण में प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और चुनावी तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त किए।
Live Cricket Info
CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!


