श्रेयांश सिंह:खैरागढ़
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर नकेल कसते हुए खैरागढ़–छुईखदान–गंडई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा करते हुए तीन म्युल खाता धारकों को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शाखा खैरागढ़ के तीन खातों में कुल ₹8,65,16,376 का संदिग्ध ट्रांजेक्शन किया गया था। जिन खातों के माध्यम से अवैध धनराशि का हेरफेर किया गया, उनके खाता धारक इस प्रकार हैं—
यज्ञदत्त यादव (29 वर्ष), निवासी खजरी, जिला राजनांदगांव
भोजराम वर्मा (29 वर्ष)
नारद रजक (28 वर्ष), निवासी नवागांव कला, जिला खैरागढ़
पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर खैरागढ़ पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 519/25 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भा.न्याय.स. की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2)(A) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-D के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
ऐसे हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अनुसंधान टीम गठित की। टीम ने संदिग्ध खाता धारकों की लगातार निगरानी की और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने साइबर ठगी में इस्तेमाल हुए बैंक खातों की पुष्टि की।
पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर 15 नवंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में जांच जारी है।
Live Cricket Info
CG Mahtari News Stay Informed, Simply with CG Mahtari News!


